वह मांग रही थी मदद, पर तमाशबीन बनीं लड़कियां, रुला देगी इस हत्याकांड की कहानी

बेंगलुरु : 24 साल की कृति कुमारी को नहीं पता था कि उसे अपने सहेली की मदद करना इतना भारी पड़ेगा। उसकी फ्रेंड आई, उसने एक हफ्ते पीजी में उसके साथ रहने की मदद मांगी। कृति ने उसे शरण दी और इस बात पर कृति की हत्या हो गई। मामला कर्नाटक का है, कृति के

4 1 30
Read Time5 Minute, 17 Second

बेंगलुरु : 24 साल की कृति कुमारी को नहीं पता था कि उसे अपने सहेली की मदद करना इतना भारी पड़ेगा। उसकी फ्रेंड आई, उसने एक हफ्ते पीजी में उसके साथ रहने की मदद मांगी। कृति ने उसे शरण दी और इस बात पर कृति की हत्या हो गई। मामला कर्नाटक का है, कृति के एक्स बॉयफ्रेंड ने कृति की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो दहला देने वाला है। अभिषेक नाम का युवक बिना डर और झिझक के पीजी में देर रात दाखिल हुआ। कृति के कमरे की घंटी बजाई, कृति ने दरवाजा खोला तो अभिषेक ने उसके ऊपर हमला कर दिया। फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक ने कृति पर कई वार किए और वहां से भाग गया। इस घटना का दिल दहला देने वाला एक और पहलू सामने आया है। कृति दर्द से तड़पती रही, हाथ बढ़ाकर मदद मांगती रही लेकिन कोई लड़की उसके पास मदद को नहीं आई। वह तड़प-तड़पकर मर गई और लड़कियां उसे देखकर लौट गईं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता तो शायद उसकी जान भी बच सकती थी।
घटना कोरमंगला में पीजी की है। कृति बिहार की रहने वाली थी। हमला होने के तीन दिन बाद पुलिस ने अभिषेक को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

रोंगटे खड़े करनेवाला वीडियो

कृति पर हमले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीजी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तो पुलिस भी इसे देख हैरान हो गई। फुटेज सोशळ मीडिया पर वायरल हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि अभिषेक को मंगलवार रात करीब 11.14 बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर आया। प्लास्टिक की थैली में छिपा हुआ चाकू लेकर उसने कृति कुमारी का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद कमरे के अंदर 18 सेकंड तक मुठभेड़ हुई। दोनों गैलरी में आ गए।

90 सेकंड तक तड़पती रही

वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे कृति कुमारी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। हमलावर ने उसे दूर धकेलने और हथियार छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे काबू में कर लिया और उस पर चाकू से कई वार किए। हमलावर ने रात करीब 11.15 बजे भागने से पहले कुमारी का गला तीन बार काटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौथी मंजिल से तीन महिलाओं ने पीड़िता को गंभीर रूप से घायल और हमलावर को भागते हुए देखा। करीब 90 सेकंड बाद कृति कुमारी बेहोश हो गई।

अभिषेक से छिपकर पीजी में रह रही थी युवती

पुलिस ने बताया कि अभिषेक मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला है। वह पहले एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। बीते दिनों दोनों का ब्रेकअप हो गया और युवती पीजी में आकर रहने लगी। अभिषेक की लगातार बेंगलुरु की यात्रा और शहर में नौकरी हासिल करने के झूठे दावों के कारण उसकी प्रेमिका ने उससे दूरी बना ली। वह अभिषेक को बिना बताए कृति के साथ पीजी में आकर रहने लगी। अभिषेक उसे ढूंढ रहा था। उसे जानकारी हुई कि वह पीजी में रह रही है। वह उससे रात को मिलने आया था।

वह पीजी में रूम के बाहर कृति पर कई वार करता रहा। वह चीखती रही लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। सूत्रों ने बताया कि लड़कियां छिपकर सब देखती रहीं लेकिन किसी ने भी कृति को आकर बचाने की हिम्मत नहीं की। अभिषेक के भागने के बाद लड़कियां आईं लेकिन कोई भी कृति के पास नहीं गया। कुछ सीढ़ियों से ऊपर गईं तो कुछ नीचे। फुटेज में दिख रहा है कि कृति लड़कियों की तरह हाथ बढ़ाकर मदद मांग रही है लेकिन लड़कियां उसके पास नहीं जा रहीं। कुछ देर पर वह फर्श पर गिर पड़ती है और उसकी मौत हो जाती है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Lucknow Building Collapse: ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला इमारत ढही, पांच की मौत; चार इंच दीवार पर थी पूरी इमारत

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर में तीन मंजिला हरमिलाप कांप्लेक्स शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब भरभरा कर ढह गया। कांप्लेक्स में दवा, मोबिल आयल समेत चार गोदाम थे, जिनमें उस समय तीस से अधिक लोग काम कर रहे थे।

मलबे

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now